राँची:- ओरमांझी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला के झांझी रेलवे स्टेशन पास गुरुवार सुबह 11 बजे दो परिवार के बीच हुए आपसी विवाद में एक दल के तीन लोगों की दाऊली और टांगी से मारकर हत्या कर दी गई है।मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष ) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या पुलिस बल तैनाती कर दी गई है,और पुलिस ने सभी तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई।
जानवर के द्वारा फसल खाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक जनेश्वर बेदिया के खेत में लगे फसल को उसके गोतिया का जानवर (सुअर) ने बर्बाद कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा विवाद शुरू हो गया और विवाद देखते-देखते इतना बढ़ गया, कि दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि कई लोग घायल हुए हैं।वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।बताया जा रहा है घटना के करीब ढेड़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली।उसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची है।तीन हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
visit homepage https://mangoandmoreshop.com/2024/06/13/keberuntungan-di-toto-slot-168-strategi-dan-tips-untuk-pemain-baru/
Подробнее здесь [url=https://lk.mango-offlce.net/]Манго Офис API интеграции[/url]
sites [url=https://them-rril-lynch.net]merrill edge[/url]