जमशेदपुर:-कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में हुए उपद्रव मामले में जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से पलामू के सांसद सह झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक बिष्णु दयाल राम व सांसद विद्युत वरण महतो मुलाकात कियें।इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रफुल्ल सिंह समेत कई अन्य नेतागण मौजूद थे। सांसद बी डी राम अभय सिंह से कदमा मामले समेत अन्य मामलों में आरोपी बनाए जाने की विस्तृत जानकारी ली। करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात में सांसद बी डी राम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अभय सिंह की रिहाई और न्याय दिलाने हेतु हरसंभव मदद करने की बात कही।मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद बी डी राम ने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार वे अभय सिंह से मुलाकात करने और उनका हालचाल जानने जमशेदपुर आये हैं।उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन भाजपा नेताओं को बेवजह तंग कर रही है। हेमंत सरकार एवं जिला प्रशासन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपराधी की भांति बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जो दुर्दांत अपराधी होते हैं, जिनपर बहुत सारे मुकदमे दर्ज होते हैं। वैसे अपराधियों पर प्रशासन एक साथ रिमांड ना करके बारी-बारी से रिमांड करते हैं। जिससे कि वे अधिक समय तक जेल में बंद रहे। परंतु भाजपा नेताओं के प्रति प्रशासन की ऐसी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह के मामले में जो मूल केस है उसमें उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत दी गई है। परंतु जिला प्रशासन एक झूठा मुकदमा दायर करके उन्हें जेल में रहने को बाध्य किया है। सांसद बी डी राम ने कहा कि पार्टी इन सभी बिंदुओं पर गंभीर है। प्रशासन को ऐसे मामलों में निष्पक्षता बरतने की आवश्यकता है।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर प्रशासन पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह को झूठे मामले में फंसाकर जेल में बंद की है। इस सरकार में वैसे ही झूठ और लूट जमकर चल रहा है।
श्री राम भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं विहिप नेता जनार्दन पांडेय के आवास भी गयें। सांसद बी डी राम साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष गुंजन यादव उनका स्वागत कियें।