लातेहार:-व्यवहार न्यायालय, लातेहार मे 9.7.2023 से 8.9.2023 तक प्री राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह बैठक का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अन्तर्गत न्यायालय शशि भूषण शर्मा,अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी में वर्ष 1993 से लम्बित उत्पाद के एक वाद का निष्पादन किया गया। न्यायालय मिथिलेश कुमार, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी से दो वाद का निष्पादन किया गया तथा न्यायालय राहुल कुमार, सिविल जज, जुनियर डिविजन से एक वाद का निष्पादन किया गया। इस मौके पर दोनों पक्षकार उपस्थित थे। इस अवसर पर अखिल कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया कि नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में नियमित समयांतराल पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। स्वाति विजय उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने प्री राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह बैठक के महत्व के बारे में जानकारियां दी तथा आम लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों, वन विभाग, परिवहन विभाग, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग इत्यादी में लम्बित वादों के निष्पादन हेतु आम लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।