जमशेदपुर : रविवार को बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज सांस्कृतिक भवन में विभिन्न राजनीतिक दलों , गैर राजनीतिक संगठनों के ओबीसी नेताओं का महा जुटान हुआ। यहां एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। मंडल आयोग लागू दिवस विषयक इस गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने ओबीसी नेताओं को भारतीय ओबीसी विचार मंच के बैनर तलें एक मंच पर लाने की इस पहल को सराहा।गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय ओबीसी विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने किया। जबकि मंच संचालन शंभू शरण एवं विजय यादव संयुक्त रूप से किये।मंच…