लातेहार। नगर पंचायत चुनाव में झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी टोपनो को कांग्रेस ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने दी। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने बिलासी टोपनो को माल्यार्पण कर औपचारिक रूप से कांग्रेस का समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता देवी, नसीम अंसारी, साजन कुमार समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष कामेश्वर…