पीड़ित परिवार सरकार से मुआवजे की मांग की है गोला:- प्रखंड क्षेत्र के सोसो कलां पंचायत के हेमतपुर गांव के शिवालय मंदिर के समीप 100 वर्ष से अधिक पुराना विशालकाय पीपल पेड़ का एक विशाल डाली पेड़ के निकट बने निरंजन महथा, देवकी महथा और बलराम महथा के मकान के छत के उपर गिर जाने से मकान काफी क्षतिग्रस्त और नुकसान हुआ है। विशाल डाली लगभग 50 मीटर से ज्यादा लम्बा था,घटना शुक्रवार रात्रि को लगभग 12:30 बजे घटा। घटना के समय परिवार के सभी लोग आंगन में सोए हुए…