संवाददातालातेहार : मंडल कारा लातेहार में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया और एसडीजेएम प्रणव कुमार ने बंदियों को कानून की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को उनके मुकदमें की स्थिति की जानकारी, प्ली बारगेनिंग, वन अधिनियम से संबंधित वाद और सुलहनीय वादों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान शिवम चौरसिया ने बंदियों की समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्राधिकार…