लातेहार:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट मनोज कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी विशेश्वर कुमार महतो को 15 वर्षों का सश्रम कारावास एवं डेढ़ लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाया है। विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट अशोक कुमार दास के अनुसार गत 13 सितंबर 2022 को बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पिकेट के पास एक पिकअप वाहन पर 7800 बोतल ऑनरेक्स कपसिरप पुलिस के द्वारा जब्त किया गया था। औषधि निरीक्षक कैलाश मुंडा के आवेदन पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया…