अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर टीएल केस में आदेश पारित करने वाले तात्कालीन एएसओ पर अबतक नहीं हुई कोई कार्रवाई।
एएसओ ने आदिवासी की जमीन हस्तांतरित कर दी गैर आदिवासी के नाम। दुमका जिला बंदोबस्त कार्यालय दुमका में ब्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताएं रुकने के बजाय बढ़ती जा रही है|तात्कालीन सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी राणा उमेश कुमार सिंह द्वारा सर्वे अधिसूचना एवं सर्वे नियम का उल्लंघन कर टीएल केश के विरुद्ध आदेश पारित कर खाता खोल दिया…