लातेहार।रामनवमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से मेन रोड के समीप एक सेवा स्टॉल लगाया गया। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद एवं आशीष कुमार के नेतृत्व में लगाए गए इस स्टॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं को शीतल जल व प्रसाद का वितरण किया गया।
इस सेवा पहल से राहगीरों एवं भक्तों को बड़ी राहत मिली। शहरवासियों ने भी सेवा स्टॉल की सराहना की और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग सेवा दलों द्वारा भी मीठा जल और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें पानी पिलाया और सहायता प्रदान की।
मौके पर समाजसेवी मुरली प्रसाद समेत कई सहयोगी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वहीं, शाम के समय निकले जुलूस के दौरान हल्की बारिश होने से कार्यक्रम कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन उत्साह और भक्ति का माहौल पूरे दिन बना रहा।