उधवा, संवाददाता।
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत स्थित सिंह टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में घरेलू सामान, नगदी के साथ-साथ तीन बकरियाँ भी जलकर मर गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंह टोला निवासी अर्जुन मंडल के परिवार की महिलाएँ छत पर बने रसोईघर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान वे किसी काम से नीचे आईं। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी ने आसपास के घरों तक फैलकर आग पकड़ ली।
इसी बीच रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे लपटें अचानक विकराल रूप ले लीं।
आगलगी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अर्जुन मंडल तथा बादल मंडल के घर पूरी तरह खाक हो चुके थे।
पीड़ित परिवारों के अनुसार आग में घरेलू सामान, नगदी तथा तीन बकरियाँ जलकर नष्ट हो गईं, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,