गोमिया। गोमिया क्षेत्र में नवरात्र पर दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना एवं दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महाअष्टमी को माता के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। वहीं संधि बलि पूजन, पुष्पांजलि ,आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में भव्य मेला एवं मीना बाजार लगाया गया है।
श्रद्धालुगण पूजा अर्चना के साथ मेला एवं मीना बाजार का भी लुत्फ उठा रहे हैं। इसी तरह गोमिया बस्ती के गंधुनिया अहरा के समीप दुर्गा मंदिर एवं काली मंडप, खुदगड़ा गांव स्थित दुर्गा मंडप, हजारी बस्ती दुर्गा मंडप आदि में भी चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से किया जा रहा है। मंडप के आसपास भक्ति जागरण एवं अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं चारों भक्ति गीत गुंजायमान हैं।