Views: 60
0 0
मादक पदार्थ एमडीएमए तस्करी इन दिनों मकड़े की जाल की तरह राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मादक पदार्थ एमडीएमए तस्करी इन दिनों मकड़े की जाल की तरह राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है

बरहरवा।राधानगर एवं राजमहल थाना क्षेत्र में इन दिनों मादक पदार्थ एमडीएमए पाउडर का तस्करी मकड़ा की जाल की तरह शहर से लेकर गांव गांव तक जोर शोर से फ़ैल रहा है। राधानगर 15 दिन में नशीली पदार्थ से जुड़े तीन तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनमें से राधानगर थाना कांड संख्या 89/23…

मादक पदार्थ एमडीएमए तस्करी इन दिनों मकड़े की जाल की तरह राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है
Read Time:6 Minute, 38 Second
मादक पदार्थ एमडीएमए तस्करी इन दिनों मकड़े की जाल की तरह राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है


बरहरवा।राधानगर एवं राजमहल थाना क्षेत्र में इन दिनों मादक पदार्थ एमडीएमए पाउडर का तस्करी मकड़ा की जाल की तरह शहर से लेकर गांव गांव तक जोर शोर से फ़ैल रहा है। राधानगर 15 दिन में नशीली पदार्थ से जुड़े तीन तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनमें से राधानगर थाना कांड संख्या 89/23 के अप्राथमिकी आरोपित राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी नारायणपुर के हसन टोला निवासी समसुल हक तथा राधानगर थाना कांड संख्या 443/25 के अप्राथमिकी आरोपित राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी जामनगर पंचायत के उसमल्ली टोला निवासी अनारूल शेख शामिल है,अनारुल शेख थोक विक्रेता में एक है। उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को अवैध तस्करी में शामिल अन्य कई लोगों का नाम बताया है। पुलिस उनकी कुंडली खांगालने में जुटी है। पुलिस कि इस कर्रवाई से क्षेत्र में अवैध तस्करी पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। लोग कहते हैं अभी भी एक दर्जन तस्कर जेब में इलेक्ट्रॉनिक नापतोल मशीन व एमडीएमए पावडर लेकर राधानगर थाना क्षेत्र के कुत्ती मोड़,बरकात मोड़ अमानत नदी किनारे जुआ अड्डा, कुदरत आम बगीचा में राजमहल थाना क्षेत्र के फुलबड़ीय,मिछुटोला क्षेत्र में रात के अंधेरे में खरीदी बिक्री कर रहा है। इसकी गाढ़ी कमाई से तस्कर तो मालोमाल हो रहा हैं लेकिन प्रतिदिन सैकड़ो युवा इसके चपेट में आकर जेब खाली कर दिया है। बताया जाता है कि 5 ग्राम की कीमत 12 से 15 हजार रुपया लिया जाता हैं। तस्कर यहां के छोटे-छोटे विक्रेता को एजेंट के रूप में अलग-अलग क्षेत्र में तैयार कर दिया है। एक ग्राम का पन्नी में जेब में भरकर खुलेआम युवाओं को बेचा जा रहा हैं। स्थानीय पुलिस व अन्य एजेंसियों के स्तर पर अभियान चला कर अगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सैकड़ों युवा इसके चपेट में आ कर लाख रुपया बर्बाद कर सकता है। विशेष कर थाना क्षेत्र के दियारा स्थित पियारपुर,अमानत, बालूग्राम, प्राणपुर बापछाड़ा के शांति मोर फुलबड़ीया नशेड़ियों का बड़ा अड्डा बन चुका है। रात करीब 8:00 बजें से 12 बजे तख चिन्हित इलाकों में खरीदी बिक्री कर सेवन कर रहा है। स्थानीय कुछ बुजुर्गों ने बताया कि इसमें ज़्यादातर 15 से 45 साल के उम्र का युवा शामिल हैं। प्रबुद्ध लोग बताते हैं कि नशा करने के बाद युवा आपस में गाली-ग्लौज व मारपीट करते देखा जाता हैं। सड़क पर गुजर रही महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। अगर कोई बुजुर्ग नशा करनेवाले को रोक-टोक करते हैं, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है। बताया जाता है कि इन युवाओं के पास जब नशा करने के लिए पैसा खत्म हो जाती है तो पैसे के लिए चोरी के वारदात को अंजाम देने लगते हैं। इस लिए क्षेत्र में चोरी कि घटना दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। कहा जाता है कि शाम को आए दिन पश्चिम बंगाल के फोर व्हीलर से बड़े फरक्का होते हुए सेरासीन के रास्ते से उपर्युक्त ठिकाने पर पहुंच कर माल डिलीवरी करता है। फिर चौगुनी कीमत में यहां के तस्कर को सप्लाई करने के लिए देते हैं यह के एजेंट बिना पूंजी लगाई छोटा-छोटा पुरिया बनाकर युवाओं को बेचते हैं। जो पैसा होता है कमीशन रखकर एजेंट को हिसाब दे दिया जाता है,या धंधा धीरे-धीरे फल फूल रहा है। ज्ञात हो कि 13 मई 2024 को राधानगर थाना पुलिस ने कटहलबाड़ी में छापेमारी कर 2 किलो 1 सौ ग्राम गांजा के साथ उदय मंडल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राधानगर थाना क्षेत्र ऐसे भी अवैध नशीली पदार्थ तस्करी में पहले से ही बदनाम है 1 मर्च 2023 को राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमानत पंचायत के सोलेमन शेख के घर से 2 किलो 2 सौ ग्राम गांजा बरामद किया था।
13 सितंबर 2022 को राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर जंगलपाड़ा आम बगीचा से विक्रम मंडल एवं पप्पू मंडल के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया था। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अभी गांजा के साथ-साथ एमडीएमए का खेप आना शुरू हो गया है।

इस संबंध में एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि। उनको सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कोई भी प्रतिबंधित नशीली पदार्थ का तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। चिन्तित स्थान में छापामारी कर अभिलंब इस धंधे में प्रतिबंध लगाने की योजना तैयार कर लिया गया है। पुलिस इस दिशा में काम कर रही है। रात को नियमित गश्ती दल भी गस्ती करेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports