लातेहार में GCES/PMFBY मोबाइल ऐप व कृषि सांख्यिकी पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

लातेहार में GCES/PMFBY मोबाइल ऐप व कृषि सांख्यिकी पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित
Views: 56
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

लातेहार में GCES/PMFBY मोबाइल ऐप व कृषि सांख्यिकी पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

लातेहार : लातेहार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निदेशानुसार सोमवार, 23 मार्च 2026 को GCES/PMFBY मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फसल कटनी प्रयोग संपादन एवं कृषि सांख्यिकी विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन उपविकास आयुक्त के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर कुल्लू, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, लातेहार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के नीति निर्माण में कृषि सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी संबंधित प्रतिवेदन समय पर जिला सांख्यिकी कार्यालय को भेजना आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में राहुल कुमार गुप्ता (कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला सांख्यिकी कार्यालय, लातेहार) ने कृषि सांख्यिकी के विभिन्न बिंदुओं—द्रुत/सामान्य जिंसवार, खेसरा पंजी, फसल कटनी प्रयोग, प्रक्षेत्र मूल्य प्रतिवेदन, कृषि श्रमिकों की मजदूरी दर, तथा कृषकों द्वारा उत्पादित एवं उपयोगी वस्तुओं के क्रय-विक्रय मूल्य प्रतिवेदन—पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से GCES/PMFBY मोबाइल ऐप के उपयोग की भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उप निदेशक, आत्मा लातेहार, सभी अंचल निरीक्षक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक एवं राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment