जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बिहार में श्री बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण सिंहा बिहार ही नहीं भारत वर्ष की राजनीति में एक शानदार स्थान रखते थे। बिहार की आज जो आधारभूत संरचना विकसित हो रही है और यहां सार्वजनिक उपक्रमों का जो जाल बिछा है वह उन्हीं की देन है। झारखंड में एशिया प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र जो आज आयडा के बाद जियाडा के नाम से जाना जाता है उसका निर्माण श्री बाबू ने ही कराया था। श्री बाबू को अखंड बिहार का उद्योगजनक कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
श्री मुंडा बेगूसराय जाने के क्रम में बरबीघा में रुककर श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिये। वो झारखंड के प्रसिद्ध निर्माता कंपनी श्री राम कृपाल कंस्ट्रक्शन के संस्थापक दिवंगत रामकृपाल बाबू के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के रास्ते में यहां रुके थे। राम कृपाल सिंह का पिछले दिनों पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस मौके पर श्री मुंडा के साथ झारखंड और बिहार के अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।