बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान।
Views: 127
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान।

बरहरवा।आदर्श कन्या उच्च विद्यालय बरहेट में मंगलवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार मंथन संस्था , चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देख रेख के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के कौशल सीखने तथा कठिन परिस्थितियों में साहस के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया गया।जिसमे बाल विवाह, बाल श्रम और शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। संस्थागत देख रेख के चंदा कुमारी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया था l

यह योजना शिक्षा, वित्तीय सुरक्षा और लड़कियों के खिलाफ हानिकारक प्रथाओं को खत्म करने पर केंद्रित है। चाइल्ड लाइन के समन्वयक मोहम्मद इकबाल ने बताया की 2015 में, भारत सरकार ने देश में लैंगिक भेदभाव और महिला सशक्तिकरण के बारे में चिंताओं को दूर करने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की गई थी। शोभा कुमारी में बच्चियो को गुड टच-बैड टच की समझ, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया। वही पीएलवी सौरव कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम ( जे जे एक्ट ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई।

वहीं बच्चियों के बीच एंटी साइबर क्राइम जैसे घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई l और बताया गया कि अगर ऐसी घटनाएं उनके साथ होती है तो 1930 पर इसकी सूचना दे सकते हैं । बच्चियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के संबंधित कई सारी जानकारियां साझा की गई l

जिससे बच्चिया स्वच्छ एवं स्वस्थ रह सके।वही सखी वनस्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दिया गया महिला को सामाजिक कुरीतियों से बचाने के लिए 181 टोलफ्री नंबर जी जानकारी दिया गया। मौके पर चंदा कुमारी ,शोभा कुमारी, नाहिद प्रवीण,सुमन कुमार,सौरव मोदी,अजय कुमार साह आदि मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment