Read Time:1 Minute, 4 Second
बोरियो।
प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के पहाड़िया गांवों में मलेरिया पीड़ितों की खोज के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनमन टीम द्वारा मास सर्वे किया गया। सर्वे टीम का नेतृत्व डॉ. जय जय कुमार ने किया।
जानकारी के अनुसार टीम ने ईंचाटांड़, पोरो टोला, गड़गड़ी सहित कई पहाड़ी इलाकों में घर-घर जाकर मलेरिया संबंधी लक्षणों की जांच की। टीम ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली, बुखार के मरीजों की टेस्टिंग की तथा जरूरतमंदों को चिकित्सकीय सलाह भी दी।
सर्वे में एएनएम तब्सुम, जीएनएम प्रभावती, एमपीडब्ल्यू संजय हरिजन, एमटीडब्ल्यू मुन्ना ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।