Views: 164
0 0
उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लातेहार:– उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई…

उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Read Time:1 Minute, 54 Second
उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया।

जन सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, पेंशन, मुआवजा आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका जल्द समाधान करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसके लिए जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर पर हर मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदन पत्रों की शीघ्र जांच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed