Views: 330
0 0
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को भेजा समन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को भेजा समन

पलामू:-राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू के डीसी और एसपी को समन जारी किया है, जिसमें उन्हें आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन एक मामले की जांच के सिलसिले में जारी किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति ने आयोग को पत्र लिखकर अपने ऊपर हुए अत्याचार की शिकायत की…

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को भेजा समन
Read Time:2 Minute, 9 Second

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को भेजा समन

पलामू:-राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू के डीसी और एसपी को समन जारी किया है, जिसमें उन्हें आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन एक मामले की जांच के सिलसिले में जारी किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति ने आयोग को पत्र लिखकर अपने ऊपर हुए अत्याचार की शिकायत की थी।

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के रहने वाले सुरेंद्र परहिया नामक व्यक्ति ने आयोग को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उन पर जान से मारने की कोशिश की। जब उन्होंने इस मामले में थाने में आवेदन देने की कोशिश की, तो थाना प्रभारी ने उनका आवेदन नहीं लिया और उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया।

आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया और पलामू डीसी और एसपी को समन जारी कर पूरे मामले की जांच करने और सशरीर उपस्थित होने के लिए कहा। पलामू डीसी और एसपी ने जब चौरहट गांव जाकर जांच की, तो उन्हें पता चला कि उस गांव में सुरेंद्र परहिया नामक कोई व्यक्ति नहीं है। इसके बाद उन्होंने पूरी जांच रिपोर्ट आयोग को भेज दी।

अब आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को फिर से समन जारी किया है, जिसमें उन्हें आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पलामू एसपी को 27 दिसंबर को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने मेल भेजकर अपना जवाब दिया था। वहीं, पलामू डीसी को समन भेजकर आज चार जनवरी को बुलाया गया है। डीसी की तरफ से सदर सीओ को आयोग भेजा गया है।

Loading

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को भेजा समन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

3 responses to “राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पलामू डीसी और एसपी को भेजा समन”

  1. Telsiz su kaçak tespiti Avatar

    Telsiz su kaçak tespiti Başakşehir’de su kaçağı tespiti yaptırdım. Gerçekten çok memnun kaldım. Profesyonel bir hizmet. https://www.tecnoweld.it/home/?p=10563

  2. CharlesVam Avatar

    содержание [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports