बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाने पर भाजपा पर भड़की झामुमो

बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाने पर भाजपा पर भड़की झामुमो
Views: 188
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second
बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाने पर भाजपा पर भड़की झामुमो

झामुमो ने घुसपैठ पर हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के शपथपत्र को आधार बनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। ये संताल परगना के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। कोर्ट की शर्तें पार्टी कार्यालयों में नहीं लिखी जाए। इसपर संज्ञान लेना चाहिए।

सुप्रियो ने कहा कि हाईकोर्ट में राज्य में घुसपैठ को लेकर केस चल रहा है। गुरुवार को शपथपत्र दायर हुआ। उसकी सुनवाई फिर मंगलवार को होगी। भाजपा का राजनीतिक बयान आ गया कि डेमोग्राफी बदल गई।
संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठिया है। भारत सरकार की तरफ से कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि बांग्लादेश से कुछ लोग संथाल परगना में आकर रह रहे हैं।सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शपथपत्र में 2011 की जनगणना को एक आधार बनाया गया। उसमें 1961 को बेसलाइन माना गया। मतलब 50 साल के समय को आधार बनाया गया। उसमें यह भी कहा गया कि तब आदिवासियों, मुस्लिमों और ईसाईयों की प्रतिशत इतनी थी। उसमें कहीं संख्या नहीं है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि छह जिलों को लेकर न्यायालय में शपथ पत्र दायर किया गया। न्यायालय में यदि कुछ चल रहा है, तो पार्टी के दफ्तरों में क्यों उसकी आलोचना हो रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment