Views: 130
0 0
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक में पलामू सांसद ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक में पलामू सांसद ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

रोहित राज गुप्ता पलामू/झारखंड पलामू(झारखंड):- पलामू जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान जिले में आम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी।कुछ योजनाओं की धीमी प्रगति पर सांसद श्री राम ने नाराजगी व्यक्त कर…

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक में पलामू सांसद ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की
Read Time:7 Minute, 16 Second
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक में पलामू सांसद ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

रोहित राज गुप्ता पलामू/झारखंड

पलामू(झारखंड):- पलामू जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान जिले में आम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी।कुछ योजनाओं की धीमी प्रगति पर सांसद श्री राम ने नाराजगी व्यक्त कर संबंधित अधिकारी से सवाल-जवाब भी किया।साथ ही पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों एवं अनुपालन के विषय पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन,राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम,प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,सर्व शिक्षा अभियान,समेकित बाल विकास योजना,प्रधानमंत्री उज्वला योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने समीक्षा के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों में आ रही कमियों को लेकर अध्यक्ष को अवगत कराया।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक में पलामू सांसद ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

इस पर अध्यक्ष ने लक्ष्य आधारित कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया-आवास योजना की समीक्षा

बैठक में सांसद श्री राम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत पीएम आवास के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए सभी योग्य लाभुकों को आवास प्रदान करने की बात कही।उन्होंने कहा कि पाटन के सतौआ पंचायत में 800 से अधिक ऐसे लाभुक है जो आवास की अहर्ता रखते हैं लेकिन उन्हें आज तक आवास मुहैया नहीं कराया गया है।इस मामले में संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है।इस पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि संबंधित ऑपरेटर व पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

ऐसे ही एक मामले को पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने उठाया,यह तरहसी के सेलारी से जुड़ा था।इसके बाद डीसी ने डीडीसी को पूरे जिले से रिपोर्ट मांगने को लेकर निर्देशित किया जिसमें यह स्पष्ट रूप से उल्लिखित रहे,कि कितने ऐसे गांव है जहां एक भी घर आवास योजना के तहत नहीं बना है।मनरेगा अंतर्गत सांसद श्री राम ने 100 दिनों का लेबर इंगेजमेंट को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बस स्टैंड को छह:मुहांन से बैरिया शिफ्ट करने पर चर्चा

बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने बस स्टैंड को छह:मुहांन से बैरिया शिफ्ट करने पर चर्चा किया।उन्होंने कहा कि बस स्टैंड को शहर से दूर रखा जाए ताकि आवश्यक रूप से लगने वाले जाम से शहरवासी को मुक्ति मिल सकें।इसपर डीसी ने मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन को बस स्टैंड को बैरिया में शिफ्ट करने को लेकर आ रही सभी अड़चनों को दूर करते हुए बस स्टैंड को बैरिया में शिफ्ट करने की बात कही।

जल जीवन मिशन,कृषि विभाग की हुई समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)की बैठक में पलामू सांसद ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

बैठक में पांकी विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र नीलांबर-पीतांबरपुर व पांकी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना में नियमित जलापूर्ति नहीं होने का मामला उठाया,इसी तरह डालटनगंज विधायक ने रामगढ़ के नवाडीह में भी जलापूर्ति नहीं होने की बात कही।इस पर सांसद ने जिले में जलापूर्ति योजना के तहत नियमित रूप से पानी की सप्लाई हो,इसे सुनिश्चित करने पर बल दिया।कृषि विभाग की समीक्षा में उर्वरक की कालाबाजारी पर पूर्णरूप से लगाम लगाने की बात कही गयी।

इस दौरान सांसद ने सॉइल टेस्टिंग सेंटर की भी जानकारी ली।जेएसएलपीएस के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत गैर कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।बैठक में श्रम अधीक्षक को जिले के सभी श्रमिकों का श्रमधान पोर्टल पर पंजीयन कराने व इसका प्रचार-प्रसार कराने की बात कही गयी।

बैठक में सांसद श्री राम ने एमएमसीएच में पार्किंग काटने की समस्या को भी रेखांकित किया,इसपर डीसी ने मेदिनीनगर नगर आयुक्त को पार्किंग के नियमों को शिथिल करने व पार्किंग में आमजनों को किसी तरह का कोई समस्या न आये,इसे सुनिश्चित करने पर बल दिया।इसी तरह शिक्षा विभाग,कल्याण विभाग,हेल्थ डिपार्टमेंट,रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट,आपूर्ति विभाग,समेत अन्य विभागों की समीक्षा की गयी।बैठक में पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम,चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह,पांकी विधायक श्री कुशवाहा शशिभूषण मेहता,डालटनगंज विधायक श्री आलोक चौरसिया,उपायुक्त शशि रंजन,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,वन प्रमंडल पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,अपर समाहर्ता,सभी प्रखंड प्रमुख, समेत अन्य सभी विधायक के प्रतिनिधि सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports