बीजेपीउत्तर प्रदेश

गाजीपुर में विकास को नई रफ्तार,₹692 करोड़ की 268 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

गाजीपुर। महाराज गाधि एवं माँ गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित जनपद गाजीपुर निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनपद की प्रगति को और गति देने के उद्देश्य से आज गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद एवं जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में कुल ₹692 करोड़ की 268 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

गाजीपुर में विकास को नई रफ्तार,₹692 करोड़ की 268 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे आमजन को सीधे योजनाओं का लाभ मिल सके।

गाजीपुर में विकास को नई रफ्तार,₹692 करोड़ की 268 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि पूर्ववर्ती सरकारों की निष्क्रियता के कारण प्रदेश का आम नागरिक लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा, लेकिन वर्तमान में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

श्रावण मास के पावन प्रथम दिवस पर जनपदवासियों को मिली इन विकास योजनाओं की सौगात पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button