Pakur News:शिवरामपुर में तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का भव्य शुभारंभ

Pakur News:शिवरामपुर में तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का भव्य शुभारंभ
Views: 71
0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second
Pakur News:शिवरामपुर में तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का भव्य शुभारंभ

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी हुए शामिल

पाकुड़/महेशपुर।
महेशपुर प्रखंड के शिवरामपुर मैदान में महेशपुर ऑल चर्चेस यूनियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा “सधीन साकवा आड़ाङ” का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। इस आध्यात्मिक पर्व में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पारंपरिक आदिवासी नृत्य से हुआ स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक प्रो. मरांडी का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक आदिवासी नृत्य, ढोल-नगाड़ों की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

तीन दिनों तक चलेगी प्रार्थना—सुबह 9 से रात 9 बजे तक

यह तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम 24 मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु प्रभु यीशु की आराधना, उपासना और प्रार्थना में शामिल होंगे।

शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश

सभा में प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने प्रभु यीशु के जीवन, त्याग, करुणा और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, क्षमा, सेवा और भाईचारे की भावना को अपनाने का संदेश दिया।

धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं — विधायक मरांडी

मुख्य अतिथि प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

अनेक गणमान्यों ने दी उपस्थिति

इस अवसर पर धर्मगुरु सुशील मरांडी, मार्टिन हांसदा, संचालक सिफानोएल सोरेन, राजु मुर्मू, झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, बेंजामिन हेंब्रम, फेनी हेंब्रम, हरेंद्र मुर्मू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment