Read Time:1 Minute, 21 Second
लातेहार | उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पकड़ी पाथ स्थित टुटुआ चौक में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।
यह अभियान जिला परिवहन विभाग लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़, माइनिंग इंस्पेक्टर तथा महुआडांड़ थाना की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बॉक्साइट ट्रकों और अन्य वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान किया गया।
अभियान के दौरान की गई कार्रवाई:
- कुल जांच किए गए वाहन: 38
- चालान किए गए वाहन: 6
- कुल वसूली गई राशि: ₹42,000
अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।