तालझारी: प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक नामांकित छात्रों की वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन (SA-2) परीक्षा सत्र 2025-26 के तहत 11 से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।
इसी को लेकर मंगलवार को तालझारी प्रखंड के सभी संकुलों से प्रश्न पत्रों का वितरण विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के बीच किया गया।
बीआरपी राजेंद्र मंडल ने बताया कि झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) के निर्देशानुसार कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी, जबकि कक्षा 3 से 7 तक के छात्रों के लिए वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रथम दिन अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एनबीडब्ल्यू वारंटी को तालझारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
तालझारी: तालझारी पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू (Non-Bailable Warrant) के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय से जारी जीआर संख्या 437/25 के वारंटी मनोज स्वर्णकार, पिता रधू स्वर्णकार, निवासी मस्कलैया को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।