तेनुघाट : बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में बोकारो एसपी के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर की भी बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम द्वारा सघन जांच की गई।
जांच के दौरान तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पूरे बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौजूद रहे और जांच अभियान का नेतृत्व किया। सबसे पहले कोर्ट हाजत की गहन जांच की गई, इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली गई।
हालांकि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
इस जांच अभियान में बीडीडीएस जगुआर रांची, सीआईडी बोकारो तथा सीआईडी स्पेशल ब्रांच बोकारो की टीम शामिल थी। वहीं तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सशस्त्र पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी से मौके पर तैनात रहे।