रिपोर्ट: संतोष प्रसाद,
मनिका:मनिका प्रखंड क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेंद्र पासवान उर्फ पप्पू पासवान की दिवंगत माता राधा कुंवर की स्मृति में ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार, 5 मार्च को संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय राधा कुंवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पप्पू पासवान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि राधा कुंवर एक सरल और धार्मिक स्वभाव की महिला थीं, जिनका समाज में काफी सम्मान था।
कार्यक्रम में आए क्षेत्र के लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ब्रह्मभोज में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से परिवार के प्रति समाज की संवेदना और सम्मान झलकता दिखाई दिया।
पप्पू पासवान क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय कांग्रेस नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी माता के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।