सड़क सुरक्षा माह के तहत पचुवारा नॉर्थ कोल माइंस में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सड़क सुरक्षा माह के तहत पचुवारा नॉर्थ कोल माइंस में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Views: 31
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second
सड़क सुरक्षा माह के तहत पचुवारा नॉर्थ कोल माइंस में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाकुड़।सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 29 जनवरी 2026 को पचुवारा नॉर्थ कोल माइंस के कोयला लोडिंग प्वाइंट के समीप सड़क सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला परिवहन में संलग्न ट्रक चालकों एवं सहायकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य की जांच करना था।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ मिथलेश कुमार चौधरी एवं अंचल अधिकारी, अमड़ापाड़ा औसाफ खान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रक चालक सड़क के सबसे महत्वपूर्ण उपयोगकर्ता होते हैं, इसलिए उन्हें संयम, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरटेकिंग से बचने तथा ट्रकों को तिरपाल से ढककर चलाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रभावित ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर कुल 200 हेलमेट, 200 टी-शर्ट, 200 कैप एवं 200 फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया। साथ ही कंपनी द्वारा जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ को 03 ब्रेथ एनालाइज़र एवं फर्स्ट एड किट प्रदान किए गए, जिससे सड़क सुरक्षा प्रवर्तन को और सुदृढ़ किया जा सके।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कंपनी की सीएसआर पहल के तहत अमड़ापाड़ा स्थित कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों को एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण रहा। कंपनी द्वारा शीघ्र ही एचईएमएम सिम्युलेटर स्थापित करने की घोषणा की गई, जिससे परियोजना प्रभावित लोगों को भारी वाहन संचालन का प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप तमन, पी. वी. शिवचंद्र, चंद्रशेखर एवं याकूब रेड्डी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय बेसरा, महाप्रबंधक (सीएसआर एवं पीआर) द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कौशल विकास एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

पाकुड़ पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चियां आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से सकुशल बरामद,एक अभियुक्त गिरफ्तार

पाकुड़ पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चियां आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से सकुशल बरामद,एक अभियुक्त गिरफ्तार

राजडिग्गी पोखर में बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

राजडिग्गी पोखर में बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post