बोकारो : चांदूबे प्रीमियर लीग (CPL-1) 2026 के तहत आयोजित रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला XL टाइगर और BRS क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले में XL टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए BRS क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया।
BRS क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। टीम में तोशिफ, तबिश, शिवम, सुल्तान, गोलू, रांति, अमीर, हेमंत, शकील, सोनू, राजू, सुरेश, गौतम, बादल एवं अमन शामिल थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी XL टाइगर की टीम ने असीम, जियाउल, दाम, अजय, गोलू, अनुराग, मुर्शिद, नितीश, अमित, बाबलू और हाइदर के शानदार प्रदर्शन से जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर सोनी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। आयोजन को सफल बनाने में क्लब सदस्यों और स्थानीय खेल प्रेमियों की अहम भूमिका रही।