मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सरयू यादव एवं आकाश भारती उपस्थित रहे। थाना प्रांगण में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने झंडोत्तोलन किया।
लैंपस कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पासवान, जबकि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक राजीव कुमार चौधरी, अकाउंटेंट मैनेजर साहिबा, प्रियंका कुमारी, कैशियर अनुपमा कुमारी सहित बैंक कर्मी मंटू कुमार, राजेंद्र भारती, अशोक स्टील एवं अन्य लोग मौजूद थे।
झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सकेंदर बड़ा उरांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिव्य क्षितिज कुजूर, मनिका पंचायत भवन में मुखिया सत्येंद्र सिंह, पशुपालन कार्यालय, वनरोपण कार्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, प्रखंड संसाधन केंद्र, राजद कार्यालय, कार्तिक उरांव कार्यालय, मनिका उच्च विद्यालय, भाजपा कार्यालय तथा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कई गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। कई विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतंत्र दिवस को यादगार बनाया गया।