Read Time:1 Minute, 15 Second
कोटालपोखर। प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर, मयूरकोला, पथरिया सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा पुस्तकालयों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई।
मौके पर सभी पूजा पंडालों को आकर्षक एवं सुसज्जित ढंग से सजाया गया था। सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार की अहले सुबह से ही क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई थी। पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और विद्यालयों व संस्थानों में भक्तिमय माहौल बना रहा।
वहीं पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। खासकर फलों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे बाजार में चहल-पहल और अधिक बढ़ गई।