कोटालपोखर : स्वर्गीय वीर शिबु सोरेन जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बरहरवा अब्दुल गफूर के पलासबोना स्थित आवास पर अब्दुल कादिर एवं अब्दुल गफूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
ठंड को देखते हुए पार्टी की ओर से मयूरकोला, पथरिया, हरिहरा, कालू, मिर्जापुर, रिसोर सहित कुल 25 पंचायतों के गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर झामुमो कोटालपोखर पंचायत अध्यक्ष बिनोद भगत, मयूरकोला पंचायत से रमेश हेंब्रम, सफीकुल इस्लाम, सोम किस्कु, समीम अख्तर, कामरान सहित विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने स्वर्गीय वीर शिबु सोरेन के सामाजिक संघर्षों और जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।