Read Time:1 Minute, 15 Second
बरहरवा।राजमहल शहर के वार्ड नंबर 2 के सेवा निवृत्त शिक्षिका जयंती राय ने अपने स्वर्गीय पिताजी वरिष्ठ पत्रकार स्व हीरालाल राय के जयंती मनाया। मौके पर समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ परिवारजन उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित और दीप जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
हीरालाल राय राजमहल नगर में जन्मे थे, उन्होंने अपने जीवन क्षेत्र के दौरान कई दैनिक अखबार सहित कई पत्रिका पर अपनी लेखन शैली से ज्वलंत मुद्दों पर सबका ध्यान आकृष्ट करने का कार्य किया था। समाज में अपने कलम की ताकत से बदलाव की एक नई गाथा लिखी थी।
आज उनको परिवार जन के साथ साथ कई और लोग है जो उनके वटवृक्ष की छाया में रहकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ।
मौके पर कुमुद राय, एकता राय, गगन बापू, नवल राय, सहित अन्य उपस्थित थे।