बरहरवा l अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉक्टर चिन्मय पंड्या ने रविवार को पंचकठिया स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीद सिद्धू कान्हू, चांद भैरव को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर बरहेट के गायत्री परिवार से जुड़े कई महिला पुरुष भी शामिल थे। बताया गया कि शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में साहिबगंज में 21 से 23 नवंबर को आयोजित युवा चेतना शिविर के बतौर मुख्य अतिथि श्री पंड्या साहिबगंज पधारे थे और देवघर लौटने के क्रम में रविवार को पंचकठिया पहुंच कर पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गायत्री परिवार के प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण भगत ने बताया कि रविवार को गायत्री परिवार के पूज्य डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहीद स्थल पहुंचने की इच्छा जताई। बरहेट के गायत्री परिवार के महिला पुरुषों में तुरंत एक अच्छी व्यवस्था बनाकर सर्वप्रथम आदरणीय श्री पंड्या जी का जोरदार स्वागत किया। वहीँ श्री पंड्या शहीद स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर शांतिकुंज पूर्वी जोन प्रभारी घनश्याम देवांगन ,उदय कांत मिश्रा, प्रांतीय युवा संयोजक संतोष कुमार राय .दिव्यांशु देव ,बरहेट के अजय भगत आदि मौजूद थे l