सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकांश आवास व पेंशन के लाभुक पहुंचे

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकांश आवास व पेंशन के लाभुक पहुंचे

Views: 24
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकांश आवास व पेंशन के लाभुक पहुंचे

बरहरवा ।उधवा‌प्रखंड के‌मोहनपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू,बीपीओ अटल बिहारी भगत,मुखिया भैय्या किस्कू,जिप सदस्य रानी हांसदा,झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,सचिव विश्वजीत मंडल,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,जिला सह सचिव काजू मल्लिक आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर स्टॉल लगाए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए लोगों ने स्टॉल में आवेदन जमा किया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आपके घर तक पहुंची है। समस्या बताइए ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान होगा।

वहीं झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा ने कहा कि लोगों के लिए राज्य सरकार दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कैम्प में अधिकतर आबुआ आवास,पेंशन के फार्म जमा हुआ।

मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू,जनकदेव यादव, हारून रशीद,प्रियरंजन कुमार, मोनिका मुर्मू,शिवराम मुर्मू,विनोद मरांडी,जैनुल आबेदीन आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल

दीरगांव पंचायत के केदली गांव में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, डीडीसी हुए शामिल

हरिमोहन सिंह एसजीएफआई स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त

हरिमोहन सिंह एसजीएफआई स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post