Read Time:1 Minute, 5 Second
राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर दिनांक 12 नवंबर से ही जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय परिसर में शिविर लगाया गया।
इस दौरान जिला आपूर्ति कार्यालय के विभिन्न कर्मी,वाई.पी विकी सिंह,डीसी के चालक नेसार अहमद समेत अन्य ने रक्तदान किया।इस तरह आज समाहरणालय परिसर में लगाये गये शिविर में कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया।
ज्ञातब्य है कि 13 नवंबर को उपायुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चैनपुर में रक्तदान किया गया था।