डी ए वी पब्लिक स्कूल स्वांग में पूर्व छात्रा स्वेता को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में पास होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी गई एवं सम्मानित किया गया। स्वांग निवासी संतोष ओझा की पुत्री स्वेता ने सीए की परीक्षा पास कर विद्यालय के साथ साथ बेरमो कोयलांचल का नाम रोशन की हैं। स्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के योग्य शिक्षकों को दी है। स्वेता वर्ग 7th से 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्वांग से की है । उनके पिता संतोष ओझा का कहना है कि स्वेता की सफलता में मेहनत और अनुशासन के साथ विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी ने विद्यालय परिवार के तरफ से स्वेता को मिठाई खिलाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर और उसके पिता को साल भेट कर बधाई दी एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।