Read Time:1 Minute, 21 Second
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। महामंत्री आरके सिंह के हाथों सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
महामंत्री आरके सिंह सबों को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन यापन की शुभकामनाएं दिये। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
निम्न सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित।
अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार झा , मलय अधिकारी, एस एस हुसैन टीएमएल ड्राइव लाइन।
बिपीन बिहारी लाल , कैब एंड कॉल फैक्ट्री।गुरदीप सिंह, प्रोग्राम मैनेजमेंट।मोहम्मद खलीलुल्लाह बैग , फाउंड्री।