Read Time:1 Minute, 19 Second
लातेहार।
झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम बुधवार को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचे और चंदवा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू से मुलाकात की। बता दें कि सर्पदंश के बाद सुरेश गंझू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूर्व मंत्री ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। बेहतर इलाज की आवश्यकता देखते हुए उनके परामर्श पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रिम्स, रांची भेजा गया।
इस दौरान बैद्यनाथ राम ने अस्पताल वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, युवा नेता अंकित पांडेय, विशाल कुमार, विवेक गुप्ता, दीपक कुमार, चंदन कुमार और शुभम गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।