बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Views: 266
0 0
Read Time:1 Minute, 14 Second
बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बरहरवा। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर चतरा धोगड़ा के पास सोमवार को एक बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडरो निवासी इम्तियाज आलम (20 वर्ष) अपनी ससुराल कल्याण चक से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। इसी दौरान चतरा धोगड़ा के पास एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इम्तियाज सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बोरियो थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment