बरहरवा।
बुधवार को मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने फीता काट कर किया।
शिविर की शुरुआत नौशाद आलम द्वारा रक्तदान कर की गई। इसके बाद राजकुमार मिश्रा, हीरा यादव, राजू साह, ओमप्रकाश मंडल सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कुल सात यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदाता हीरा यादव और राजकुमार मिश्रा ने कहा कि “रक्तदान महादान है”, और समाज के हर वर्ग को इसमें भाग लेना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय उर्फ बबलू मिश्रा, एलटी सदर शुभम गोस्वामी, पंकज कुमार, नरेश कुमार, रित्विक आनंद, एएनएम सुभाषिनी सिन्हा, रेखा देवी, अर्चना कुमारी, जनार्दन यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।