Views: 329
0 0
डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई

पोटका :- जो जनप्रतिनिधि गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के निवालें में कमिशन खाता हो , क्या आप वैसे जनप्रतिनिधि को दोबारा चुनेंगे ? यह सवाल डुमरिया के भागाबंदी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ से पूछा। इस…

डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई
Read Time:5 Minute, 11 Second
डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई


पोटका :- जो जनप्रतिनिधि गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के निवालें में कमिशन खाता हो , क्या आप वैसे जनप्रतिनिधि को दोबारा चुनेंगे ? यह सवाल डुमरिया के भागाबंदी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ से पूछा। इस दौरान सभा में उपस्थित भारी संख्या में जुटी महिलाओं की भीड़ ने एक साथ आवाज़ लगाई , नहीं।

आगे अर्जुन मुंडा ने कहा कि यहां डुमरिया में पांच सालों से अस्पताल में ताला क्यों लगा है ? सेरालडीह से नरसिंहबहाल रोड़ क्यों नहीं बना ? यहां का जनप्रतिनिधि आजतक क्या किया ? यह बात आप सबों को समझना है ।

डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो पोटका में डिग्री कॉलेज खुलेगा। उन्होंने विधायक संजीव सरदार का नाम लिए बगैर कहा कि गर्भवती महिलाओं को जो पोषाहार मिलता है उसमें भी कमिशन लिया जाता है। कमिशन यहां के जनप्रतिनिधि लेते हैं। सेविका से कमिशन लिया जाता है। दो दो हजार रुपये कमीशन लिये जाते हैं। यदि जनप्रतिनिधि ईमानदार रहेगा तो उसके क्षेत्र में कमिशन कोई कैसे ले लेगा । उन्होंने कहा कि यह कैसी विडम्बना है कि एक जनप्रतिनिधि गर्भ में पल रहे बच्चे के निवाला के बदले कमिशन खा रहा है।

ऐसा जनप्रतिनिधि बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को , ईमानदार अफसरों को कोई धमकाएं नहीं। हम आंदोलन और संघर्ष के बदौलत आज यहां पहुंचे हैं।


हमें कोई छेड़े नहीं , नहीं तो हम छोड़ेंगे नहीं। आप सब जानते हैं कि पंचायत चुनाव हमारे कार्यकाल में हुआ। ताकि गांव का अधिकार गांव में रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने भर की देरी है जिस दिन हमारी सरकार बनेगी सबों को घर बनाने के लिए बालू मुफ्त मिलेगा।


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो गोगो दीदी योजना का लाभ पहले माह से ही मिलेगी। डुमरिया की जनता से अपील है कमल छाप पर बटन दबाकर डॉ मीरा मुंडा को विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाना है तो झारखंड बनाने वाले को मौका दीजिए। झारखंड में ऐसी सरकार बने जो करप्शन मुक्त हो । यह आर्गनाइज क्राइम बंद होना चाहिए। गर्भ में पल रहे बच्चों का हिस्सादेरी खाने वाले को डुमरिया की जनता सबक सिखाएगी।

डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई


रायरंगपुर के विधायक जोलेन बारदा ने कहा कि हो , संथाल , मुंडा सब लोग ओडिशा में एक जुट होकर भाजपा को वोट देकर सरकार बनाया । उसी तरह आपको पोटका में भी भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा को जिताना है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है। आगे उन्होंने कहा कि हमे अर्जुन मुंडा ने जिताया है। रमेश हांसदा ने जिताया है। ऐसे में मेरा भी कर्तव्य बनता है कि मैं इनके लिए प्रयास करूं। अंत में , उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाया।


आजसू के केंद्रीय महासचिव डोमन टुडू ने कहा कि झारखंड 24 साल का हो गया है। लेकिन जिस सोच के साथ राज्य का गठन हुआ वह हासिल नहीं हुआ। पोटका विधानसभा क्षेत्र में कृषि, स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था नहीं है। रोजगार का क्षेत्र में अभाव है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सरकार की ओर से डुमरिया में लड़कियों को यात्रा के लिए बस सुविधा की बात कही गई थी लेकिन आज तक यह सुविधा नहीं बहाल हुई।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेश हांसदा ने हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन पर जमकर प्रहार किया।

कार्यक्रम को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंचाशीन अधिकारी को पत्ता से बने टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन मुंडा ने सूचना दिया की चंपाई सोरेन नहीं आएंगे।

Loading

डुमरिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गर्जे ,नहीं आएं चंपाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports