
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के संवाद आपके साथ कार्यक्रम के दौरान पलामू आगमन पर लहलहे बस स्टैंड में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,वित मंत्री रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी की इंटक प्रदेश सचिव विवेकानंद त्रिपाठी की अगुवाई में पूरे कांग्रेस जनों ने गर्म जोशी से किया स्वागत।स्वागत के दौरान नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा पूरे प्रदेश में संवाद आपके साथ कार्यक्रम चला रहे हैं और अपने साथियों को बता रहे हैं की हमारी गठबंधन की सरकार जो कल्याण कारी योजनाएं चला रही है।

इसे कैसे गरीबों, वंचित एवम शोषितों तक पहुंचाया जाए ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
संवाद आपके साथ कार्यक्रम में सदर प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र तिवारी उर्फ गांधी, दिनेश पासवान, ब्रजेश तिवारी, हरिनंदन सिंह, अजीत तिवारी,महताब अंसारी,नवल किशोर सिंह, विश्वनाथ चौधरी,सुरेश तिवारी मुन्ना सिंह,अनूप तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, विष्णु तिवारी , सुभाष तिवारी एवम अन्य लोगों ने लहलहे बस स्टैंड में गर्मजोशी से किया स्वागत।