
चतरा:- सिमरिया निवासी और पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री अनामिका देवी महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा के पद पर मनोनीत किया गया है। उनका यह मनोनयन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने पत्र जारी कर किया है और अपेक्षा की है कि महिलाओं के बीच बेहत्तर समन्वय के साथ-साथ पार्टी संगठन को धारदार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
इधर अनामिका देवी ने भी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षा बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने मेरे कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इस जिम्मेवारी को मैं पार्टी संगठन के लिए निष्ठा भाव से कार्य करूंगी और महिलाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी संगठन में जोड़ने का काम करूंगी। इधर श्रीमति अनामिका देवी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मोर्चा की महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा बधाई दी है। बधाई देने वालों में मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सह एदला की मुखिया शकुंतला देवी के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।