चक्रधरपुर :भाकपा माओवादियों ने 10 जून को एक दिवसीय कोल्हान बंद की घोषणा की, बंदी के एक दिन पूर्व कई स्थान पर लगाये बैनर -पोस्टर झारखंड पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन क्लीन के तहत लोवादा व लिपुंगा में नक्सली मारे गए थे. इसके विरोध में भाकपा माओवादियों ने 10 जून को एक दिवसीय कोल्हान बंद की घोषणा की है.बंदी से एक दिन पूर्व मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग के पुसालोटारांगामाटी के पास कई स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाकर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया है.सूचना मिलने पर पुलिस पोस्टर बैनर जब्त करने की कार्रवाई में जुट गई.पुसालोटारांगामाटी के पास माओवादी नक्सली संगठन द्वारा लगाया गया बैनर और पोस्टर में पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया है. लोवादा, कोल्हान, सारंडा, लिपुंगा के शहीद वीर-वीरांगनाओं को शत-शत लाल सलाम, मार्च का बदला मारा है, खून का बदला खून है. निवेदक दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी लिखा गया है.