पीड़ित को तत्काल मीलना चाहिए मुआवजाः अमित पांडेय
लातेहारः-सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत के उपरलोटो ग्राम निवासी 1.वीरेंद्र प्रजापति, 2.तिलकधारी प्रजापति व 3.पप्पू प्रजापति पिता स्व उधो प्रजापति के घर में 20 मई 2024 दिन सोमवार को मध्य रात्रि में अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया था।जिससे घर के साथ-साथ घर में रखे सारा सामान व नकद राशि भी जलकर खाक हो गया। वहीं इस मामले को लेकर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पीड़ित परिवारों न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आगे उन्होंने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। इस घटना को हुए एक सप्ताह हो गई।और अभी तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलना और अपराधी को पुलिस के गिरफ्त से बाहर होना इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस मामले में सुस्ती से कार्य कर रही है।आगे उन्होंने पीड़ित के साथ हर संभव खड़े होने एवं जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की बात कही है। वहीं पीड़ित परिवारों ने बताया कि हमलोगों का होलसेल किराना का दुकान के साथ-साथ आढ़त व हार्डवेयर आटा चक्की की दुकानें थी। यहां से सामान आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र के लोग ले जाते थे लेकिन 20 मई के रात्रि में तकरीबन 12 बजे अचानक धुवां निकलने लगा। देखते ही देखते आग पुरे घर में फैल गई और हम बाहर निकलकर चिल्लाने लगे हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन हवा चलने के कारण आग और तेजी से फैलने लगी इसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मगर जब तक फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचती तब तक बहुत देर हो चुका था देखते ही देखते मेरे घर के साथ-साथ दुकान में रखे सारे सामान सहीत नक़द राशि भी जलकर खाक हो गया।आगे उन्होंने बताया कि इस आगजनी में लगभग 40 से 50 लाख का नुकसान हुआ है।यह आग लगी नहीं, लगाई गई है। क्योंकि जिस बोतल से पेट्रोल लाया गया था। उनलोगों ने आग लगाकर घर के पास खड़ी टेंपो में उस बोतल को फेंक दिया था।इस मामले को लेकर 21मई 2024 को सदर थाने में दो चिन्हित लोगों के नाम के साथ कुछ अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज करवाया हुं लेकिन एक सप्ताह हो गई अभी तक पुलिस प्रशासन कि ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोगों का जीविकोपार्जन का दुकान ही एक मात्र सहारा था जो दुश्मनों ने छिन लिया आगे उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे कि मांग तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कि गुहार लगाई है।