Read Time:1 Minute, 15 Second

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित विनोद जायसवाल के आवास पर पलामू जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जायसवाल ने मृतक प्रीतम जायसवाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर परिजनों को दुख सहन के लिए ढांढस बंधाया मौके पर धर्मदेव सिंह यादव ने मृतक के छोटे भाई सत्यम जयसवाल से कहा कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम बहुत जल्द ही आपके परिजन से मुलाकात कर हर संभव सहयोग कराया जाएगा ।मौके पर पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता सुरेश प्रसाद गुप्ता सुदामा प्रसाद निर्मल कुमार यादव अरुण गुप्ता उदय प्रकाश जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।