Views: 266
1 0
विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा गोला शहर सभी को समाज से जातिवाद और छूआछूत को खत्म कर प्रेम भाव से रहना है: वीरेंद्र विमल गोला:- विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल गोला प्रखंड के द्वारा मंगलवार को गोला में श्री रामोत्सव और हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य नगर शोभा…

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।
Read Time:5 Minute, 20 Second

  • शोभायात्रा और धर्मसभा में हजारों की संख्या की शामिल हुए रामभक्त।

जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा गोला शहर

सभी को समाज से जातिवाद और छूआछूत को खत्म कर प्रेम भाव से रहना है: वीरेंद्र विमल

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

गोला:- विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल गोला प्रखंड के द्वारा मंगलवार को गोला में श्री रामोत्सव और हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य नगर शोभा यात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन गोला प्रखंड स्थित महादेव मंडा के निकट किया गया। भव्य नगर शोभायात्रा महादेव मंडा गोला से सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और गोला चौक , रजरप्पा मोड़ ,पाठक टोला होते हुए धर्म सभा कार्यक्रम स्थल पर शोभा यात्रा का समापन हुआ, शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में पुरुष ,माताएं एवं बहनें शामिल हुई, शोभा यात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का 11 फीट का प्रतिमा भी शामिल रहा। जय श्री राम के जयकारों से पूरा गोला शहर गूंज उठा।

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

शोभायात्रा के दौरान भाइयों एवं बहनों ने अपने कला का प्रदर्शन भी किया, ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा शहर राममय हो गया।सभी राम भक्त शोभायात्रा में व्यवस्थित होकर यात्रा में शामिल हुए, आवागमन में किसी को भी परेशानी नहीं हुई, यातायात सुरक्षा का देखरेख बजरंगियों ने स्वयं संभाला, शोभा यात्रा के दौरान एंबुलेंस और अस्पताल जा रहे हैं मरीजों को रास्ता दिया गया। जगह-जगह राम भक्तों का स्वागत किया गया, नगर शोभायात्रा के पश्चात कार्यक्रम में बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल, और विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम और कारसेवक दीपक मिश्रा उपस्थित रहे। धर्म सभा का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया गया।

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

अतिथियों का बौद्धिक प्राप्त हुआ। तिलक राज मंगलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं, हम सभी सनातन हिंदू भाइयों एवं बहनों को एकजुट और संगठित होकर रहना है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा कि पांच सौ वर्षों के कठिन तपस्या और बलिदान के पश्चात भव्य रुप से राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है,22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी हुआ,हम सभी बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमारे जीते जी राम मंदिर बन रहा है, 25 पीढ़ियों का अनवरत संघर्ष और चार लाख से ज्यादा कार सेवकों का बलिदान के पश्चात ही हमारा यह सपना पूर्ण हुआ है, सभी हिंदू भाइयों को आपस में मिलजुल के रहना है, किसी भी प्रकार से भेदभाव एक दूसरे से नहीं करना है, उच्च नीच , छूआछूत की भावना, जातिवाद की भावना को खत्म करना है। भारत मां को अखंड करते हुए फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना है।इस धर्म सभा में गोला प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत से गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में पुरुष, माताएं एवं बहनें शामिल हुए।

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की भी सहभागिता रही। शोभायात्रा में आजसू पार्टी के युवा नेता पीयुष चौधरी, भाजपा युवा नेता मनीष जयसवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री गौतम महतो, बजरंग दल के जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार,जिला मिलन केंद्र प्रमुख महेन्द्र ठाकुर, अमर कुशवाहा,बजरंग दल प्रखंड संयोजक शिवा प्रजापति, अभिषेक खत्री,रामा करमाली,सनी महतो, दानिश पटेल, अनिकेत कुमार,मुस्करा शर्मा बरियातू पंचायत मुखिया राजकुमार, जितेंद्र सहित सैंकड़ों भक्त शामिल थे।

Loading

विहिप ने भव्य रुप से शोभायात्रा और धर्मसभा का किया आयोजन।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports