महिला मंडल का 16‌ ‌वा वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया

महिला मंडल का 16‌ ‌वा वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया

Views: 122
0 0
Read Time:4 Minute, 14 Second
महिला मंडल का 16‌ ‌वा वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया

प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला

घाघरा:-महिला विकास मंडल घाघरा का 16 वां वार्षिक महाधिवेशन हाई स्कूल मैदान घाघरा में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद समीर उरांव, जिप सदस्य सतवंती देवी, प्रखंड प्रमुख सविता देवी सहित उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य सतवंती देवी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास एवं उनके स्वावलंबन में महिला विकास मंडल की अग्रणी भूमिका रही है। महिलाएं स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर छोटी-छोटी राशि की बचत के साथ आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर संचालित महिला विकास मंडल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़ने में पूरी तरह सफल है।
राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि महिलाएं कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ तेलहन, दलहन, अचार, पापड़ एवं मडुवा के निर्माण में पूरी दक्षता के साथ व्यावसायिक रूप से आय के स्रोत में वृद्धि करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बर्तमान में महिलाएं महिला मंडल से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हुवी है। इनके अलावे कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख सविता देवी, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेंद्र जारिका सहित अन्य ने संबोधित करते हुए महिलाओ के विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक कुरूतियां एवं अंधविश्वास के प्रति महिलाओं को जागरुक करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया।

महिला मंडल का 16‌ ‌वा वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया

कार्यक्रम में घाघरा प्रखंड महिला विकास मंडल की घाघरा , चपका, आदर सहित अन्य प्रखंडों के विभिन्न सीएलएफ के दीदी व समूहों द्वारा स्वरोजगार को लेकर आधुनिक कृषि, आम बागवानी, मुर्गी पालन, लाह खेती, हल्दी पाउडर, रागी लड्डू, अचार – पापड़, बादाम तेल, सरसों तेल, बकरी पालन सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। जिसका अवलोकन कार्यक्रम में शामिल विभिन्न गांव के महिला समूहों एवं अतिथियों द्वारा किया गया। महिला मंडल के वार्षिक महाधिवेशन में अध्यक्ष संतोषी देवी द्वारा बताया गया कि महिला विकास मंडल आज घाघरा प्रखंड के 120 गांव के 1179 महिला मंडलों तक अपनी पहुंच बनाई है ।जिसमें कुल 16500 महिलाएं जुड़ी है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के माध्यम से 146 लाभुकों को रोजगार से जोड़ा गया है। मौके पर जिप सदस्य सतवंती देवी, प्रखंड प्रमुख सविता देवी ,भाजपा नेता तिंबु उरांव ,सूचित गोस्वामी , आशीष सोनी, जेएसएलपीएस डीपीएम शैलेंद्र जारिका, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सीमा तिर्की, मुखिया विनीता कुमारी ,अंगनी उरांव ,प्रदान के कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ,जेएसएलपीएस के कोऑर्डिनेटर अभिनंदन घोष, अमरेंद्र कुमार, अभय आनंद ,राधिका सहित महिला मंडल की सदस्य शामिल थे।

Loading

महिला मंडल का 16‌ ‌वा वार्षिक महाधिवेशन मनाया गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग के द्वारा 24 लोगों पर थाना में मामला दर्ज कराया

बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग के द्वारा 24 लोगों पर थाना में मामला दर्ज कराया

मैनुअल तरीके से होगी पुलिस की बहाली, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

मैनुअल तरीके से होगी पुलिस की बहाली, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post