
LATEHAR:- जिला मुख्यालय स्तिथ भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस कार्यशाला में पंचायत के सभी संयोजकों को लाभार्थी सूची दिया गया। एवं सभी बूथों पर जा कर मोदी जी के द्वारा किए गए महत्वाकांक्षी योजनायों के बारे में जन जन को बताया जाए।

मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार, चंदवा मंडल पालक सह जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सह प्रखण्ड उप प्रमुख सह इस कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार प्रसाद, मंडल महामंत्री शिवनाथ मेहता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन प्रसाद, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर मोहन सिंह, पवन कुमार भागवत सिंह, लालमोहन साव, अमित कुमार, पप्पू नायक, सहित मण्डल के सभी शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक उपस्थित थें।